फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maulavee ne mahila se kee chhedachhaad., logon ne peetakar pulis ko saumpa

मेरठ : मौलवी ने महिला से की छेड़छाड़, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 14 Mar 2021 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 14 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
maulavee ne mahila se kee chhedachhaad., logon ne peetakar pulis ko saumpa
थाने में पहुंचे हिंदू संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के घंटाघर के पास शनिवार रात एक मौलवी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने मौलवी को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई की। वे मौलवी को पीटते पीटते थाने ले गए और फिर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, मौलवी पर कार्रवाई की मांग करते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन


हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी इमरान किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव की मस्जिद में मौलवी है। इमरान शनिवार को घंटाघर स्थित मोहल्ले में एक हलवाई के घर पर आया था। आरोप है कि मौलवी ने हलवाई की पत्नी को घर में अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर मौलवी महिला के साथ मारपीट करने लगा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला का शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई और महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


लोगों ने मौलवी को पकड़ लिया और फिर उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। बाद में देहली गेट थाना पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए आती। लोग उसे पीटते हुए थाने ले आए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही और भाजपा के युवा मोर्चा महामंत्री पंकज लोधी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने में मौलवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

तंत्र मंत्र का काम करता था मौलवी इमरान
पुलिस ने बताया कि मौलवी तंत्र मंत्र का भी काम करता है। महिला की मुलाकात मौलवी इमरान से फतेहपुर नारायण में हुई थी। वहां महिला का मायका है। महिला को तंत्र मंत्र कर मौलवी अपने जाल में फंसाना चाहता था। इसी मंशा से आरोपी घंटाघर के पास महिला के घर पहुंच गया। इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेंद्र त्यागी के मुताबिक रात में ही महिला पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए। इसमें उसने बताया कि तंत्र मंत्र कर मौलवी उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता था।

मौलवी को बंधक बनाकर पीटा
गुस्साए लोगों ने मौलवी को कमरे में बंद कर कर पीटा है। बताया जा रहा है कि मौलवी को करीब दो घंटे तक लोगों ने बंधक बनाकर रखा। गनीमत रही है कि स्थानीय लोगों ने गुस्साई भीड़ को समझाया और मौलवी को वहां से बंधन मुक्त कराया। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। मौलवी को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा था। पुलिस को भी देरी से सूचना दी गई।

माहौल खराब करने की बड़ी साजिश
हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि हिंदू समाज की बहू बेटियों के साथ दूसरे समुदाय के लोग लगातार ऐसी घटनाएं कर रहे हैं। उनकी मंशा माहौल खराब करने की है। उन्होंने कहा कि समाज की बेटियों को भी प्रेम जाल, तंत्र मंत्र आदि में फंसाकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed