{"_id":"67023120f97d0d6dd903f898","slug":"maulana-who-was-teaching-in-mosque-was-shot-by-a-miscreant-in-meerut-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मस्जिद में बच्चों को अरबी पढ़ा रहे मौलाना को मारी गोली, तमंचा छोड़ बदमाश फरार; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मस्जिद में बच्चों को अरबी पढ़ा रहे मौलाना को मारी गोली, तमंचा छोड़ बदमाश फरार; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 06 Oct 2024 12:11 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:11 PM IST
सार
मेरठ जिले में मस्जिद में पढ़ा रहे मौलाना को बदमाश ने गोली मार दी। घायल मौलान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में मस्जिद में पढ़ रहे बच्चों के सामने ही बदमाश ने मौलाना को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की ली। तमंचे को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नईम पुत्र नजर मोहम्मद निवासी मुरलीपुरा करीब सात साल से जैद गार्डन के कासमी मस्जिद में इमाम है। रविवार को सुबह करीब 6:30 बजे पास के रहने वाले मासूम साकिर बिलाल व उस्मान को अरबी पढ़ा रहे थे। इस दौरान पास के रहने वाले सरताज ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को आता देख आरोपी तमंचा छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने मौलाना को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी की। वहीं, लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार को गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को डरा धमकाना शुरू कर दिया और घटना को आत्महत्या का रूप देने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन