फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   matdaan me 39 zonal aur 145 sector majistrate niyukt

मतदान के लिए 39 जोनल और 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sun, 12 Nov 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 12 Nov 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
matdaan me 39 zonal aur 145 sector majistrate niyukt
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी समीर वर्मा ने शनिवार को मतदान के लिए नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जनपद में 22 नवंबर को मतदान होगा। जिसके लिए 39 जोनल और 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में पूरी गंभीरता और तत्परता से निष्पक्ष मतदान कराएं। उन्होंने बताया कि इनमें 20 जोनल मजिस्ट्रेट नगर निगम क्षेत्र और 19 मजिस्ट्रेट नगर पालिका और नगर पंचायतों में तैनात रहेंगे। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेटों में 90 मजिस्ट्रेट नगर निगम में तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में आयोजित बैठक में समीर वर्मा ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट मतदान से पहले ही अपने क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण करें। वहां पर जो भी कमियां हैं, उन्हें चिन्ह्ति कर जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएं। साथ ही बूथ के पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों से समन्वय स्थापित करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त द्वारा सभी मजिस्ट्रेटों को ईवीएम संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, वित्त आनंद कुमार शुक्ला, एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम सदर नेहा, अपर नगर आयुक्त एचएस कर्नी, डीपीआरओ आलोक शर्मा, एआरटीओ दीपक शाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed