फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Matches canceled due to rain

बारिश के कारण रद्द हुए मैच

Fri, 29 Nov 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Matches canceled due to rain
बारिश के कारण रद्द हुए मैच
विज्ञापन

मेरठ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में खेली जा रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मैच बारिश के कारण नहीं हो सके। इसके चलते सभी टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

तीसरे दिन साकेत आइटीआई और भामाशाह पार्क पर सहारनपुर-मिर्जापुर, मुरादाबाद-चित्रकूट, लखनऊ-आजमगढ़, वाराणसी-बरेली, कानपुर-गोंडा, प्रयागराज-झांसी, बस्ती-गोरखपुर, अयोध्या-आगरा के बीच मैच खेले जाने थे। तेज बारिश के कारण दोनों शिफ्ट में होने वाले सभी आठ मैचों को रद्द कर दिया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि सभी टीमों को एक-एक अंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि कई टीमों के लिए आज के मुकाबले टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे। एक-एक अंक मिलने के बाद वाराणसी सहित छह टीमें बाहर हो गई हैं। मेरठ मंडल की टीम टूर्नामेंट में हुए अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर खिताब की दौड़ में बनी है। इसके अलावा आजमगढ़ ने तीन में से दो, कानपुर ने तीन में से एक, प्रयागराज ने तीन में से दो, झांसी ने तीन में से दो और बरेली ने तीन में दो मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed