फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Massive traffic jam on Delhi Road due to a broken-down truck

Meerut News: संशोधित समाचार<bha>--</bha>दिल्ली रोड पर ट्रक खराब की वजह से लगा भीषण जाम

Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam on Delhi Road due to a broken-down truck
-जाम में फंसे लोगों का गर्मी में हुआ बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन से पहले बुधवार को एक ट्रक खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वहीं, कैलाश प्रकाश स्टेडियम से निकली अखंड भारत यात्रा के दौरान कमिश्नरी और आसपास की सड़कों पर भी जाम लग गया। शहर के दो अलग-अलग हिस्सों में यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गढ़ रोड, हापुड़ रोड व कैंट क्षेत्र में जाम में फंसे लोग गर्मी में बेहाल रहे। बच्चों और बुजुर्गों का भी बुरा हाल हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका।

दिल्ली रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बुधवार को ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन से पहले एक ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक सड़क पर खड़ा होने से पीछे आने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। स्थिति यह रही कि करीब 10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने के लिए जूझना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में काफी दिक्कत हुई। कई वाहन चालक जाम से निकलने के लिए दूसरे रास्तों की तलाश करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। क्रेन की मदद से खराब ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कराया गया। इसके बाद वाहनों को निकलने का रास्ता मिला और धीरे-धीरे यातायात सामान्य होने लगा। करीब एक घंटे बाद दिल्ली रोड पर आवागमन सुचारु हो सका। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ देर के लिए जाम लगा था। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना कर दिया था।
विज्ञापन


-अखंड भारत यात्रा के दौरान भी लगा जाम

दूसरी ओर कैलाश प्रकाश स्टेडियम से निकली अखंड भारत यात्रा के दौरान कमिश्नरी और आसपास की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई। यात्रा के चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर यातायात प्रभावित होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed