{"_id":"603ff45f8ebc3edc076e0778","slug":"mass-vaccination-starts-from-today-will-take-63-sessions-meerut-news-mrt5281975126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू, लगेंगे 63 सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू, लगेंगे 63 सत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अब बड़े पैमाने पर कोरोना टीकाकरण शुरू हो रहा है। बृहस्पतिवार को 63 सत्र लगेंगे। इनमें 34 सत्र सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 29 निजी अस्पतालों में लगेंगे। इनमें से 18 अस्पतालों में वैक्सीन के लिए बुधवार रात तक पैसे भी जमा करा दिए गए हैं। इनमें से 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और 45 से 59 साल के वे लोग टीकाकरण करा सकते हैं, जो बीमारियों से ग्रसित रहे हैं।
अब जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज में सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा, जबकि जिले के अन्य सरकारी केंद्रों पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण कार्य किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 6212 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें 3840 नए लाभार्थी हैं और 2372 लोगों को दूसरा टीका लगाने की तैयारी है। सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक पोर्टल पर प्री रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद सभी व्यक्तियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। https://selfregistration.cowin.gov.in पोर्टल का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि बुधवार को निजी अस्पतालों के स्टाफ की लखनऊ के अधिकारी ने ऑनलाइन बैठक ली और टीकाकरण संबंधी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिन फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का दूसरा टीकाकरण किया जाना है। वह अपने निर्धारित स्थान पर ही टीकाकरण कराएंगे, जहां उन्हें पहला टीका लगा था।
विज्ञापन
कोरोना का एक मरीज मिला
बुधवार को 4059 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें एक युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह मवाना क्षेत्र का रहने वाला है। अब तक कोरोना के 21,390 मरीज मिल चुके हैं 20,830 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 14 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 409 लोगों की मौत हो चुकी है। अब लोग लापरवाही बरतते दिखाई देते हैं। न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं और न मास्क लगाते हैं। ब्यूरो
बैंक के कर्मचारी नेता ने कराया टीकाकरण
इलाहाबाद बैंक के कर्मचारी नेता नरेश चंद तिवारी ने बुधवार को संतोष निरोगधाम में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। उन्होंने कोविन पोर्टल पर आवेदन किया। उनके मोबाइल नंबर पर कोरोना टीकाकरण से संबंधित जानकारी आई और केंद्र का नाम बताया गया।