{"_id":"5c75c8e7bdec2273a03269d1","slug":"martyr-wife-priyanka-said-india-s-head-high-after-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठः शहीद की पत्नी प्रियंका बोलीं, पाक पर हमले से हुआ देश का सिर ऊंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठः शहीद की पत्नी प्रियंका बोलीं, पाक पर हमले से हुआ देश का सिर ऊंचा
Wed, 27 Feb 2019 05:11 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Feb 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
martyr ajay kumar family
पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए गांव बसा टिकरी निवासी शहीद अजय कुमार के परिवार ने पाकिस्तान पर हमले को लेकर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हमला शहीदों को असली श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
शहीद अजय कुमार के परिवार ने सुबह टीवी पर पाकिस्तान पर हमले की खबर देखी तो उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की। शहीद अजय कुमार की पत्नी प्रियंका ने कहा कि मेरे पति तो वापस नहीं आ सकते, लेकिन भारतीय सेना ने जो किया उससे देश का सिर ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
देश ने अपने खोये लालों का बदला ले लिया। पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी। सरकार से ऐसी ही उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि ये जो कुछ हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। वहीं शहीद के पिता वीरपाल सिंह ने बताया की खबर टीवी पर देखी तो दिल को जो राहत मिली उसे लफ्जों में बयां नहीं कर सकता। यह कार्रवाई तब तक जारी रहनी चाहिए जब तक पाकिस्तान से आतंकवाद का नमो निशान न मिट जाए।
आज जो हमला हुआ है ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। भारत को अजहर मसूद को मारकर ही रुकना चाहिए। यह हमला ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। शहीद अजय कुमार की मां कमलेश ने कहा कि जवानों ने जो भी कार्रवाई की है वह बहुत बढ़िया है। सरकार से यही गुजारिश करूंगी कि सीमा पर तैनात बेटों के हाथ खोले जाएं, ताकि पत्थर का जवाब गोली से दिया जाए।

हमारे लाल कश्मीर के लिए लड़ रहे हैं, कश्मीर हमारा है हमारा ही रहेगा। पाकिस्तान कश्मीर की तरफ आंख उठाकर देखने की जुर्रत कभी न करे। सेना की यह कार्रवाई तब तक जारी रहनी चाहिए जब तक सभी आतंकियों का खात्मा न हो जाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/