फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Martyr Satendra father says Goverment big action should be taken against Pakistan

शहीद के पिता बोले- आतंकवाद का हो खात्मा, पाकिस्तान को मिले मुंहतोड़ जवाब

Sat, 15 Jun 2019 09:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Jun 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Martyr Satendra father says Goverment big action should be taken against Pakistan
शहीद सतेंद्र व उनके पिता - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में आतंकी हमले की घटनाओं में जिले के सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। इनमें दो जवान पुलवामा हमले में शहीद हुए थे। जबकि एक जवान अनंतनाग हमले में शहीद हुआ है। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को लेकर लोगों में गम है और आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को उसके ही घर में घुसकर मारा जाए।

विज्ञापन


कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीन दिन पहले बुधवार को हुए आतंकी हमले में जिले के गांव किवाना निवासी सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र कश्यप शहीद हो गए। करीब चार माह पहले 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में जिले के बनत निवासी प्रदीप कुमार और शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी अमित कोरी शहीद हो गए थे। आतंकी हमले की घटनाओं में चार माह में तीन जवान शहीद हो चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार को अमर उजाला टीम ने शहीद के गांव बनत का हाल जाना तो वहां प्रेम सुख के घेर में बैठे लोग हुक्का गुड़गुड़ाते हुए आतंकवाद को लेकर चर्चा करते हुए मिले। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए सभी एकजुट दिखाई दिए। सभी ने एक स्वर में कहा कि आतंकवाद का खात्मा होना जरूरी है। यशपाल सिंह ने कहा कि देश और राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देना जरूरी है। आतंकवाद के खिलाफ लोग भी जागरूक हों और सरकार अपना काम करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश कुमार ने कहा कि आतंकवाद का जो साथ दे, उसका इलाज होना जरूरी। केंद्र सरकार आतंकवादियों को खत्म करने के साथ उन्हें शरण देने वालों को भी खत्म करे। दुष्यंत ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए पहले देश में छिपे गद्दारों को ढूंढकर खत्म करना होगा। तभी आतंकवाद जड़ से खत्म होगा। इस दौरान सहेंद्र पाल, गर्वित और आशीष ने कहा कि आतंकवाद देश से खत्म होना चाहिए।

आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई तेज होनी चाहिए
14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए बनत निवासी सीआरपीएफ के जवान प्रदीप कुमार के पिता जगदीश प्रजापति ने कहा कि अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में जिले के गांव किवाना निवासी सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र कश्यप शहीद हो गए। जवानों पर इस तरह हमला आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत है। कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ पहले से ही कार्रवाई कर रही है। आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई तेज होनी चाहिए। 

आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाए
पुलवामा हमले में शहीद हुए शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी शहीद सीआरपीएफ के जवान अमित कोरी के पिता सोहनपाल कोरी ने कहा कि जब तक कश्मीर के हालात ठीक नहीं होंगे तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा। चार महीने बाद आतंकी हमले की दूसरी घटना हुई, जिसमें जनपद के गांव किवाना निवासी सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र कश्यप शहीद हो गए। आतंकवाद को रोकने के लिए सरकार कठोर कार्रवाई करे और कड़े निर्णय ले। कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाई जानी चाहिए। अगर सरकार इन धाराओं को भी नहीं हटा पाती तो कोई ऐसा रास्ता निकाले, जिससे आतंकवाद जड़ से खत्म हो। 

जो आतंकवादियों को शरण दे उस पर भी कार्रवाई हो
कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए गांव किवाना निवासी सीआरपीएफ के जवान सतेंद्र कश्यप के पिता मुनीराम ने कहा कि देश में एक भी आतंकवादी जीवित नहीं बचना चाहिए। जो आतंकवादियों को शरण दे, उनका भी इलाज होना जरूरी है। आतंकवादी हमले में देश के जवान शहीद हो रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। सरकार पर उन्हें भरोसा है कि वह आतंकवाद को खत्म करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed