फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   married woman killed by giving her poison in shamli District

शामली: दहेज के लिए विवाहिता को दिया जहर, मौत, मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Jul 2020 09:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2020 09:04 PM IST
सार

  • - पानीपत के चांदनी बाग थाने में दर्ज किया गया मुकदमा 
  • - पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम कैराना लाया गया शव 

विज्ञापन
married woman killed by giving her poison in shamli District
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर दे दिया। पानीपत अस्पताल में विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पानीपत की चांदनी बाग पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही उसके पिता की तहरीर पर पति सहित छह ससुराल वालों के विरुद्घ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी यासीन की पुत्री अफसाना उर्फ मुस्कान का निकाह 27 सितंबर 2016 को शामली के मोहल्ला गुलशन नगर टायर मार्केट निवासी इंतजार के साथ हुआ था। अफसाना के दो बेटे भी हैं।
विज्ञापन


उसके पिता यासीन ने बताया कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की खातिर उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार को पति व ससुराल वालों ने उसकी बेटी को जबरदस्ती जहर पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: दुकान बंद कराने को लेकर पुलिस का विरोध, हंगामा, फैल गई थी ये अफवाह

अफसाना की हालत खराब होने पर ससुराल वाले घर से फरार हो गए। पड़ोसियों से मिली सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तथा गंभीर हालत में उसे पानीपत अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को पानीपत अस्पताल में अफसाना की मौत हो गई।

पानीपत के चांदनी बाग थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पानीपत चांदनी बाग थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम विवाहिता का शव उसके मायके कैराना लाया गया जहां गमगीन माहौल में उसे सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

हरियाणा के पानीपत के थाना चांदनी बाग एसएचओ अंकित कुमार ने बताया कि कैराना निवासी यासीन की पुत्री अफसाना उर्फ मुस्कान की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति इंतजार, देवर इस्तकार, ससुर सत्तार, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे को शामली कोतवाली में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed