{"_id":"60a8203f8ebc3e299356189d","slug":"marriage-stop-in-bhawanpur-meerut-news-mrt539326316","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावनपुर में नाबालिग की शादी की सूचना पर दौड़ी चाइल्ड लाइन, रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावनपुर में नाबालिग की शादी की सूचना पर दौड़ी चाइल्ड लाइन, रुकवाई
विज्ञापन
भावनपुर में नाबालिग की शादी रुकवाई, परिजनों ने गलती मानी
मेरठ। नाबालिग बेटी की शादी कराए जाने की सूचना पर चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम को रुकवा दिया। साथ ही बेटी के परिजनों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए चेतावनी दी। परिजनों ने गलती मान ली। इस परिवार में शनिवार को खतौली से बरात आनी थी।
बाल कल्याण समिति की सदस्य और चाइल्ड लाइन की निदेशिका अनिता राणा के पास बृहस्पतिवार को किसी का फ़ोन आया। कॉलर ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी चल रही है और शनिवार को बरात आएगी। दोबारा फोन करने की बात कहकर उस व्यक्ति ने फ़ोन काट दिया। शुक्रवार सुबह फ़ोन आया। इसमें कॉलर ने उस परिवार का पता बताया। टीम उस घर पर पहुंची तो सूचना सही पाई गई।
बेटी के कागजात देखे तो उसकी उम्र 15 वर्ष थी। टीम ने परिजनों को चेतावनी दी कि इस तरह शादी कराने पर उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। बेटी के परिजनों ने गलती स्वीकार कर शादी की तैयारी रुकवा दी। चाइल्ड लाइन और भावनपुर थाना पुलिस ने हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी लोगों को दी। इसके बाद टीम लौट आई।