{"_id":"5dacbccb8ebc3e93dc480d50","slug":"marriage-introduction-sammelan-meerut-news-mrt449631498","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट युवक-युवतियों ने ढूंढे भावी जीवन साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट युवक-युवतियों ने ढूंढे भावी जीवन साथी
विज्ञापन
जाट भवन मे आयोजित परिचय सम्मेलन मे लड़का-लड़की के परिचय देखते आए हुएं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
जनकपुरी स्थित जाट भवन में रविवार को आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे युवक-युवतियों ने अपने भावी जीवन साथी को ढूंढा। इसमें उनके माता पिता ने भी सहयोग किया। पंजीकृत 510 युवक युवतियों में से 75 मौके पर ही विवाह के लिए सहमत हो गए। जाट समाज ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेते हुए समाज के गरीब परिवार की लड़की की शादी कराने का जिम्मा लिया।
जाट समाज शास्त्रीनगर क्षेत्र ने परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक यज्ञ से हुई। आयोजकों ने सभी पंजीकृत युवक युवतियों की फोटो समेत पूरी जानकारी डिस्पले कर दी। युवक युवतियों के साथ उनके माता-पिता और भाई-बहन भी पहुंचे। संगठन के मीडिया प्रभारी गजेंद्र पायल ने बताया कि सम्मेलन में छह मंडलों मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और बरेली के 510 युवक युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 75 युवक-युवतियों के विवाह की सहमति बन गई है। सभी परिवारों को परिचय पुस्तिका दी गई। इसमें सभी रजिस्टर्ड युवक युवतियों और उनके परिवार की संपूर्ण जानकारी है।
इससे पहले पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने समाज में फैली कुरीतियों को खत्म कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि चौ. देवी सिंह सिंभालका ने कहा कि परिचय सम्मेलन से समाज को बहुत राहत मिली है। ऐसे कार्यक्रमों की संख्या बढ़नी चाहिए। इस मौके पर चौ. कप्तान सिंह, दिगंबर सिंह, चौ. कल्याण सिंह, डीएस वर्मा, सुरेंद्र राठी, वीरेंद्र आर्य, हरवीर सिंह सुमन, डॉ. नरेंद्र तोमर, वीरसैन तोमर, रणसिंह तोमर, राजपाल मलिक, इंद्रपाल काजला, ब्रजपाल पैसल, सत्यवीर सिवाच, महावीर मलिक, सतेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।