फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   market will open in Meerut for five days, complete lockdown will be two days

मेरठ में अब पांच दिन खुलेंगे बाजार, दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, व्यापारियों ने कहा- 'धन्यवाद' अमर उजाला

Wed, 15 Jul 2020 11:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Jul 2020 11:40 PM IST
सार

  • 9 बजे सुबह से रात 08 बजे तक खुलेंगे बाजार
  •  दो दिन शनिवार और रविवार को रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
  • 10 बजे शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक तक रहेगा लॉकडाउन (आवश्यक सेवाओं और बैंकों को छोड़कर) 
  •  जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश का होगा अक्षरश: पालन
  •  धार्मिक स्थलों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोलने का रास्ता साफ
  •  संयुक्त व्यापार संघ सहित सभी व्यापारियों के प्रयासों से खत्म हुई रोस्टर प्रणाली
  •  बाजारों में भीड़ बढ़ेगी तो बरतनी होगी और भी ज्यादा एहतियात 

विज्ञापन
market will open in Meerut for five days, complete lockdown will be two days
मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ शहर के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब शहर के सभी बाजार पांचों दिन खुल पाएंगे। साप्ताहिक बंदी शनिवार और रविवार की रहेगी। जिलाधिकारी ने शासनादेश का पालन करते हुए शहर में रोस्टर प्रणाली को खत्म कर दिया है। सोमवार से शुक्रवार के मध्य धार्मिक स्थलों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार से शुक्रवार तक बाजार खोलने का समय सुबह 9:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रखा गया है। शहर के व्यापारियों के साथ संयुक्त व्यापार संघ द्वारा हफ्ते भर से की जा रही सभी मांगों को जिलाधिकारी ने स्वीकार कर लिया है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 10:00 बजे से सोमवार प्रात: 5:00 बजे तक लॉक डाउन की अवधि का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार से शुक्रवार ये रहेगी नई व्यवस्था
- सब्जी, फलों की सभी दुकानें खुली रहेंगी।
- आवश्यक सेवा और बैंकों को छोड़कर शुक्रवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक सभी सरकारी कार्यालय, शहरी, ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर में साप्ताहिक बंदी अब शनिवार और रविवार को होगी।
- ग्रामीण एवं शहरी औद्योगिक इकाइयां कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ बंदी के दौरान भी चलती रहेंगी।
- डोर स्टेप डिलीवरी, कोरोना वॉरियर्स, स्वच्छता कर्मी कार्य करते रहेंगे। आवश्यक सेवाएं पूर्व की भांति दी जाएंगी।
- रेलवे तथा राज्य सड़क परिहवन निगम की बसों का आवागमन पूर्व की भांति रहेगा और हवाई सेवा जारी रहेंगी।

- मालवाहक वाहनों के आवागमन में कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। 
- राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गों पर ढाबे, रेस्टोरेंट व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
- जिला प्रशासन द्वारा सफाई एवं स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु अभियान चलाया जाएगा। 
- स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में जाकर मेडिकल स्क्रीनिंग व सर्विलांस अभियान चलाया जाएगा।
- आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, पहचान पत्र आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी।
- निर्माण कार्य, एक्सप्रेसवे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोकनिर्माण विभाग के प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।

सावन में कर पाएंगे भगवान शिव का अभिषेक
मेेरठ। अब श्रावण मास में भक्त मंदिरों में जाकर जलाभिषेक कर पाएंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी के आदेशानुसार प्रदेश के समस्त धार्मिक स्थल सोमवार से शुक्रवार सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों के साथ खोले जा सकते हैं। इस समाचार को सुनने के बाद अब धर्म प्रेमियों के साथ मंदिर समितियों के साथ आचार्य और पुरोहितों में खुशी की लहर है।

व्यापारियों ने कहा धन्यवाद अमर उजाला  
सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन से व्यापारी परेशान थे। जिससे व्यापारियों को रोस्टर प्रणाली के अनुसार दुकानें खोलने में परेशानी हो रही थी। सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ अध्यक्ष व संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अनुज सिंघल ने अमर उजाला का धन्यवाद किया है। 

उन्होंने कहा जिस तरीके से अमर उजाला ने व्यापारियों के मुद्दे को उठाया उससे इस समस्या से निजात मिली है। अब सप्ताह में 5 दिन बाजार में दोनों साइड खुल सकेंगी।  10 दिन बाजार खोलकर पूरे महीने का खर्च उठाने सभी व्यापारियों के लिए मुश्किल हो रहा था। जबकि शासन ने सप्ताह में 2 दिन का पूर्ण लॉकडाउन भी घोषित कर दिया है।

ऐसे में व्यापारियों के सामने परेशानी आ रही थी। वहीं, भगत सिंह मार्केट के व्यापारी नेता व युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अकरम गाजी ने जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा अमर उजाला ने व्यापारियों के हित के सभी मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कहा कि बाजारों में कोरोना के बचाव को लेकर ठोस कदम उठाएंगे। जिससे व्यापारी और ग्राहक सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed