{"_id":"5dfd34eb8ebc3e87e577a76c","slug":"market-shut-down-half-day-meerut-news-mrt4598003106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में बंद रहा बाजार, डकैती के खुलासे के लिए दिए 72 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में बंद रहा बाजार, डकैती के खुलासे के लिए दिए 72 घंटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर में आधे दिन बंद रहा बाजार
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती के विरोध में सभी व्यापारी संगठनों ने बाजार बंद रखा। मुख्य बाजार में आयोजित धरने में शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। शहर का माहौल और भाजपाइयों के आश्वासन के बाद सेंट्रल मार्केट व्यापारियों के साथ मेरठ बुलियन ट्रेडर एसोसिएशन ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। धरना समाप्त कर बाजार खोल दिए गए।
डकैती के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारी सुबह 10 बजे धरने पर बैठ गए। अपने संस्थान बंद रख सेंट्रल मार्केट केे लगभग 450 व्यापारी मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। धरनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शास्त्रीनगर मेन सेंट्रल मार्केट के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अगर दुर्घटना होने पर सरकार मुआवजा दे सकती है तो व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के बाद भी व्यापारी को मुआवजा दिया जाना चाहिए। अगर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे। शास्त्रीनगर में प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। पुलिस इन्हें रोकने में पूरी तरह अक्षम है। इस बीच धरनास्थल पर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस हरी मोहन सिंह और एसओ नौचंदी आशुतोष कुमार ने व्यापारियों को घटना का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने पुलिस को अपनी समस्याएं बताई और ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि शहर की फिजा को देखते हुए धरना स्थगित किया गया है। साथ ही पुलिस 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान मुकेश जैन, जितेंद्र अग्रवाल, राकेश बंसल, किशोर वाधवा, महिपाल सिंह, अशोक गोयल, मनोज गर्ग, महेश चंद्र गर्ग, संजय वर्मा, लाला राजकुमार, देवेंद्र गुप्ता, सतीश गर्ग, कृष्ण कुमार गुप्ता, गौतम चौहान, ओम प्रकाश शर्मा, धर्मपाल पाहवा आदि रहे।
फर्जी घटनाएं खोल रही पुलिस
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि मेरठ का व्यापारी पीड़ित है। बेखौफ अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं। 25 करोड़ की ठगी की घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने गोविंद अग्रवाल के यहां हुए मामले को फर्जी खोला है। ऐसे में व्यापारियों में असंतोष भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को लखनऊ में सीएम से मेरठ बुलियन ट्रेडर्स का एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। सीएम के सामने भी इस घटना को रखकर खुलासे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
अन्य व्यापारी संगठनों ने दी प्रतिक्रिया
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने मंच से कहा कि आपराधिक घटनाओं में पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक नहीं है। वह इस संबंध में आईजी से मिले थे। गढ़ रोड पर हुई घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद अब सेंट्रल मार्केट में घटना हुई है। इस तरह की घटनाएं पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान हैं।
पुलिस की निष्क्रियता का परिणाम है अपराध
संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने धरनास्थल पर मंच को संबोधित करते हुए कहा इस तरह के सुनियोजित अपराध के पीछे पुलिस निष्क्रियता है। अगर पुलिस चाहे तो घटना को 24 घंटे में खोला जा सकता है। सराफा व्यापारी को सर्वाधिक सुरक्षा की आवश्यकता होती है। आज सर्वाधिक लूट की घटनाएं सराफा व्यापारियों के साथ हो रही है। शास्त्रीनगर क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।
आपराधिक तत्वों पर हो कार्यवाही
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि शास्त्रीनगर में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस को सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। बंद घर में चोरी की घटना हो रही है। व्यापारी की समस्याओं को समझना होगा। अराजक तत्वों लगाम लगानी होगी। हमें मिलकर प्रदेश को सही करना होगा।