{"_id":"5d96f6ce8ebc3e93b532c81d","slug":"many-vehicles-damaged-after-a-part-of-a-multi-storey-building-suddenly-collapses-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अचानक भरभराकर गिरा बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा, चकनाचूर हुईं नीचे खड़ी कई गाड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अचानक भरभराकर गिरा बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा, चकनाचूर हुईं नीचे खड़ी कई गाड़ियां
Fri, 04 Oct 2019 01:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शास्त्रीनगर में गुरूवार देर रात एक बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इमारत से गिरा मलबा नीचे खड़ी कई गाड़ियों पर गिरा जिससे कार व स्कूटी समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसा देर रात हुआ लेकिन यदि दिन में होता तो किसी की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर में देर रात शिवालिक होम, अग्रसेन विहार, अंसल रोड पर 42 नंबर बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में किसी तरह के जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन नीचे खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
इनमें एक स्कूटी व दो कार शामिल हैं। तस्वीरें देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस तरह मलबा गिरने से कई गाड़ियां चकनाचूर हो गईं, यह हादसा कितना भयंकर हो सकता था।
विज्ञापन