{"_id":"5d1db7268ebc3e3ca40cecb7","slug":"many-rivers-rush-in-bijnor-district-due-to-heavy-rains-in-the-mountains-traffic-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहाड़ों में भारी बारिश से बिजनौर जिले में कई नदियां उफान पर, आवागमन बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहाड़ों में भारी बारिश से बिजनौर जिले में कई नदियां उफान पर, आवागमन बाधित
Thu, 04 Jul 2019 01:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
जलमग्न हुई सड़क पर फंसा किसान का ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हो रही भारी बारिश बिजनौर जनपदवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। वहीं हर साल जहां बाढ़ से बड़ा नुकसान होता है वहीं इस बार भी बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोक पाना जिला प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन
जिले के धामपुर क्षेत्र में लगातार बारिश होने से लोगों के घरों में जहां दो-दो फीट तक पानी भर गया है। वहीं नजीबाद में सूखी नदी और लकड़ हान नदी उफान पर है, इस वजह से भागूवाला -मोटा महादेव बायपास मार्ग बंद कर दिया गया है। दूसरी और हवली वेघा नदी व औखली नदी उफान पर आने से यहां भी आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
बारिश गिरी स्कूल की दीवार
बढ़ापुर थानाक्षेत्र में ग्राम रामजीवाला में एक ही परिसर में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। दोनों विद्यालयों की एक ही चारदीवारी है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण विद्यालय की करीब 120 मीटर लंबी चारदीवारी गिर गई। बुधवार को विद्यालय पहुंचे शिक्षकों को चारदीवारी गिरने का पता लगा।
विज्ञापन