फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many peoples injured in conflict at Bijnor of Uttar Pradesh

बिजनौर: दो भाइयों के बीच विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन से अधिक घायल

Sat, 09 Nov 2019 07:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Nov 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Many peoples injured in conflict at Bijnor of Uttar Pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के नगर में दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


कस्बा झालू के मोहल्ला जोशियान निवासी रोहिताश का शनिवार की सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर उसके सगे भाई प्रमोद कुमार के साथ विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से प्रमोद कुमार, नीलेश देवी, लोकेश कुमार, शिवानी, शालू, दूसरे पक्ष से रोहिताश कुमार, विद्या देवी, वैशाली, सपना, सनी समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: रास्ते के विवाद में जमकर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़, छह लोग हुए घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने लोकेश कुमार, सौरभ, शिवानी, शालू, रोहिताश, सनी, वैशाली, सपना, विद्या देवी का शांतिभंग में चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed