फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   many organization were support to teacher

शिक्षक को कई सामाजिक संगठनों ने किया समर्थन

Fri, 04 Oct 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
many organization were support to teacher
नानू गंग नहर पुल पर शिक्षक शरणवीर के आमरण अनशन को समर्थन देते व्यापारी। - फोटो : SARDANA
शिक्षक को कई सामाजिक संगठनों ने किया समर्थन
विज्ञापन

सरधना। नानू गंगनहर पुल बनवाने की मांग को लेकर बुधवार से शुरू हुआ शिक्षक मास्टर शरणवीर का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को भी किसी अधिकारी ने शिक्षक के अनशन की जानकारी नहीं ली। उधर अनशन को लोगों का समर्थन मिल रहा है। जिसमें अब तक विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, नगर महामंत्री ललित गुप्ता के साथ शिक्षक दीपक शर्मा, रालोद नेता संजय चौधरी समर्थन दे चुके हैं। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई मास्टर शरणवीर सिंह की नहीं बल्कि आमजन की है। आंदोलन में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। रालोद नेता संजय चौधरी ने कहा कि नानू पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर रालोद की तरफ से एसडीएम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed