फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many men beating of a girl at Bijnor and, Police started investigating

यूपी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को सरेबाजार पीटा, फिर घर में घुसकर तोड़फोड़

Thu, 04 Apr 2019 10:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Many men beating of a girl at Bijnor and, Police started investigating
सांकेतिक तस्वीर

बिजनौर के एक गांव में युवकों ने सरेबाजार युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके विरोध में युवकों के परिजनों ने युवती के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बुधवार शाम गांव के बस अड्डे पर स्थित परचून की दुकान पर खरीदारी कर रही थी। ग्रामीणों के अनुसार जब युवती सामान लेकर लौट रही थी, तो वहां मौजूद कुछ शरारती युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती के शोर मचाने पर वहां मौजूद कांस्टेबल को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग निकले। लोगों ने पीछा कर दो आरोपी युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गए। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव सैदपुर निवासी कासिफ, अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


वहीं रात में मामले की सूचना मिलते ही युवकों के परिजन आगबबूला हो गए और उन्होंने युवती के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और युवती के परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में हल्दौर थाना प्रभारी रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों युवकों का चालान कर दिया गया है। युवती के परिजनों के साथ की गई मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed