{"_id":"5ca5f7dabdec221464537d2e","slug":"many-injured-of-conflict-in-two-side-at-baghpat-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, पांच लोग घायल
Thu, 04 Apr 2019 06:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से पथराव और धारदार हथियार चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
बरनावा गांव निवासी पशु व्यापारी इस्लाम और लालू पक्ष के बीच काफी दिनों से रंजिश चल रही है। इस रंजिश के चलते बुधवार की देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के इस्लाम ने बताया कि उसका छोटा भाई शहजाद और चाचा इकबाल घर में बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के पांच-छह लोगों ने धारदार हथियार से अचानक हमला बोल दिया।
विज्ञापन
दोनों पर धारदार हथियारों से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। बचाव में आए इस्लाम के साथ भी मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
वहीं दूसरे पक्ष के लालू ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद हो गया। जिस कारण इस्लाम पक्ष ने मकान पर पथराव कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें इरफान पुत्र अब्बास और तालिब पुत्र लालू घायल हो गए। सूचना पर बिनौली थाना पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने दोनों पक्ष के चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने तालिब को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में बिनौली थानाध्यक्ष रवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/