फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   many injured After Two parties fight over praying Namaz on Eid in Lisari gate Meerut

मेरठ के लिसाड़ी गेट में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, आधा दर्जन घायल, चार हिरासत में

Mon, 25 May 2020 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
many injured After Two parties fight over praying Namaz on Eid in Lisari gate Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ईद के मौके पर लॉकडाउन के दौरान जहां सड़कों पर पुलिस मुस्तैद थी। वहीं, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


सोमवार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 26 में रियाज का परिवार रहता है। रियाज का कहना है कि आज वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले दानिश, सलीम, शकील, दीनू, कल्लू और आशु जबरन उसके घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन


आरोपी रियाज के घर में ही नमाज पढ़ने की ज़िद करने लगे। रियाज का आरोप है कि उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में रियाज और उसकी पुत्री गुलिस्तां, शबनम और परिवार की अन्य महिलाएं दानिश्ता और अंजुम आदि घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए रियाज और दूसरे पक्ष के निजाम, जुनैद व अनस आदि को हिरासत में ले लिया।

पिल्लोखड़ी चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed