फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many crores scam in MDA of Name of maintenance fee in Meerut

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: मेंटीनेंस शुल्क के नाम पर एमडीए में करोड़ों का खेल

Fri, 05 Jul 2019 12:05 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jul 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Many crores scam in MDA of Name of maintenance fee in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

मेरठ विकास प्राधिकरण में अनुरक्षण (मेंटीनेंस) के नाम पर लिए जा रहे शुल्क में करोड़ों का खेल किए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


गंगानगर योजना की रक्षापुरम कॉलोनी में रहने वाले लोगों से लिए गए मेंटीनेंस चार्ज का रिकॉर्ड प्राधिकरण में नहीं मिला है। ऐसे में लोगों को दोबारा से अनुरक्षण शुल्क देने के निर्देश दिए गए हैं। यहां रहने वाले लोगों ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की है। 
विज्ञापन


वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एमडीए वीसी राजेश पांडेय ने जांच बैठा दी है। शुरुआती जांच में मेट डालचंद को निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर कराई गई है। मामले की जांच अधीक्षण अभियंता पीपी सिंह को सौंपी गई है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 16 साल से रक्षापुरम में रह रहे लोगों से अनुरक्षण शुल्क लिया जा रहा है। कॉलोनी में प्रतिवर्ष कैंप लगाकर शुल्क वसूला जाता था। कर्मचारी निवासियों से शुल्क लेकर बैंक रसीद लाकर दे देता था। लेकिन इन रसीद का डाटा एमडीए के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। यह पता चलने पर निवासियों के पैर तले जमीन खिसक गई। रक्षापुरम कॉलोनी में 500 से अधिक मकान है। यहां के सभी निवासियों के साथ धोखाधड़ी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed