फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many congress leaders have resigned from the party before the by-election in Saharanpur

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Fri, 11 Oct 2019 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Oct 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Many congress leaders have resigned from the party before the by-election in Saharanpur
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

सहारनपुर में गंगोह उप चुनाव से पहले ही कांग्रेस में अंतर्कलह सामने आ गई है। एक दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर पुराने नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


दयाल कॉलोनी में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता जनविरोधी बयान देकर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। मगर जनता के बीच उनको और उनके जैसे नेताओं को जाना पड़ता है, जिनसे जनता जवाब मांगती है। आरोप लगाया कि पार्टी में चापलूस किस्म के अनुभव हीन लोगों को तवज्जो दी जा रही है, जबकि पुराने और कर्मठ नेताओं को पूछा तक नहीं जा रहा है। पार्टी नेतृत्व के लोग पुराने लोगों से मिल नहीं रहा है, जिसकी वजह से लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। अपनी नाराजगी जताने के लिए सुशील चौधरी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया। साथ ही साफ किया कि वह पद छोड़ रहे हैं, मगर पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने रहेंगे। इस्तीफा देने वालों में संजय वीर राणा, राजेश पाल, मेघनाथ सिंह, राजीव चड्ढा, विक्रम राणा, जनार्धन, रमेश प्रधान, प्रीतम चौधरी, चरण सिंह, योगेश वर्मा, रमेश शर्मा, नरेश राणा, कृष्ण कुमार, मनी राणा, विनोद त्यागी, राजेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव से पहले बसपा को लगा तगड़ा झटका, इन दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों द्वारा इस्तीफा देने की बात कही गई है उनके पास फिलहाल कोई पद नहीं था। क्योंकि पार्टी की नई कार्यकारिणी गठित हो चुकी हैं। जहां तक मैं समझता हूं कि इन लोगों की नाराजगी की वजह भी नई कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलना है। पार्टी पर सभी का बराबर अधिकार है। ऐसे में सभी को पार्टी नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। - शशि वालिया, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed