फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mansoorpur accident: excitement of celebrating Holi in police lines and police stations

मंसूरपुर हादसा : काफूर हुआ पुलिस लाइन व थानों में होली मनाने का उत्साह, पुलिस विभाग में हड़कंप 

Tue, 30 Mar 2021 10:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Mar 2021 10:10 PM IST
सार

-हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप
-काफूर हुआ पुलिस लाइन व थानों में होली मनाने का उत्साह

विज्ञापन
Mansoorpur accident: excitement of celebrating Holi in police lines and police stations
हादसे के क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के सोंहजनी तगान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पांच पुलिसकर्मियों के साथ हुए भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन व थानों में होली मना  रहे पुलिसकर्मियों का सारा उत्साह क्षणभर में काफूर हो गया।
विज्ञापन


होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रहने के बाद तिल्हेंडी पर्व पर पुलिसकर्मी जमकर रंग-गुलाल से होली खेलते हैं। हर साल की भांति मंगलवार को भी जनपद पुलिस के अफसरों समेत सभी पुलिसकर्मी होली खेल रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे मंसूरपुर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ हुए भीषण हादसे की सूचना मिलने से विभाग का सारा उत्साह काफूर हो गया। हर थाने में होली खेलना बंद हो गया और पुलिसकर्मी एक-दूसरे से हादसे की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी व सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह सबसे पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। हालांकि उपचार के दौरान ही तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को मेरठ रेफर कर दिया गया।

देर शाम डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल व एसएसपी अभिषेक यादव भी हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचे पुलिसकर्मी प्रदीप व अजय वत्स के परिजनों से वार्ता करते हुए उन्हें सांत्वना दी। परिजनों को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया गया। देर रात तक महेंद्र के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था।
 
इन्होंने कहा  
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि विभाग के पुलिसकर्मियों के साथ त्योहार पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। हादसे की वजह क्या रही और पुलिसकर्मियों का ड्यूटी स्टेटस क्या था, इसकी जांच के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस सभी पीड़ित परिजनों के साथ है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed