फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: mansoon change rout will effect

मौसम का हाल: पश्चिमी यूपी में भटका मानसून, गर्मी से बेहाल हुए लोग, जानें तक तक होगी बारिश

Mon, 28 Jun 2021 10:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीपुरम, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीपुरम, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 28 Jun 2021 10:31 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी के लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। यहां बारिश भी नहीं हो रही है। जानिए मानसून की बारिश कब तक हो सकती है।

विज्ञापन
Meerut News: mansoon change rout will effect
मेरठ: गर्मी से हाल बेहाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तेजी से पश्चिमी यूपी की और बढ़ रहा मानसून भटक गया है। इस कारण भीषण गर्मी परेशान कर रही है। फिलहाल जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ अच्छी बारिश पांच जुलाई के बाद होने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


गर्मी के तेवर एक बार फिर से तल्ख हो गए हैं। जून के अंतिम सप्ताह में चुभन वाली गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी यूपी में मानसून की दस्तक 27 जून तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मानसून के भटकने से आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अब 29 जून से मानसून ब्रेक स्पेल में पहुंच रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मानसून ब्रेक स्पेल में जाने के लिए अच्छी बारिश नहीं होगी। पश्चिमी यूपी में पांच जुलाई के बाद ही अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .2 डिग्री व रात के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रविवार को मेरठ के पॉल्यूशन का लेवल 148 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह का तापमान
तारीख               अधिकतम            न्यूनतम
21                        34.6                  23.7
22                        37.4                  26.6
23                        39.2                  24.2
24                        35.6                  24.9
25                        36.2                  22.6
26                        36.0                  22.6
27                        36.2                  25.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed