{"_id":"612beee38ebc3e7a1b25444f","slug":"maninder-pal-singh-was-threatened-from-hyderabad-modipuram-news-mrt5539458155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से दी गई थी मनिंदर पाल सिंह को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से दी गई थी मनिंदर पाल सिंह को धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से दी गई थी मनिंदर पाल सिंह को धमकी
मोदीपुरम (मेरठ)। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह को हत्या की धमकी हैदराबाद से दी गई थी। सिम किसी महिला के नाम से खरीदा गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रकरण में जांच में एसटीएफ और सर्विलांस टीम को लगाया है। पल्लवपुरम थाने में धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दिनभर भाजपा नेता के आवास पर लोगों की आवाजाही लगी रही।
शनिवार रात सहकारी बैंक के चेयरमैन को मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि उसने दो करोड़ की सुपारी ली है। चेयरमैन ने पल्लवपुरम एसओ और एसएसपी को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे जांच की। धमकी भरी कॉल हैदराबाद से की गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हुई है। इस मामले में चेयरमैन की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।
क्या था मामला
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह को शनिवार रात कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। चेयरमैन को कॉल करने वाले ने कहा था कि वह राकु दौराला का दोस्त चंद्रपाल बोल रहा है। अभी तिहाड़ से छूटकर आया हूं। हत्या के लिए दो करोड़ की सुपारी ली है।
विज्ञापन
समर्थक पहुंचे, नहीं मिल अतिरिक्त सुरक्षा
धमकी के मामले में दिनभर मनिंदर पाल सिंह के आवास पर समर्थकों की आवाजाही रही। समर्थकों का कहना है कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी गई है।धमकी देने के मामले में दूसरे दिन भी कोई अधिकारी उनसे मिलने नहंी पहुंचा है। रविवार को उन्हें क्षेत्र में कई कार्यक्रम में जाना था, लेकिन धमकी के बाद उन्होंने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। वह सिर्फ भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा के पिता की तेरहवीं में ही शामिल हुए।
बोली मेरठ की और लोकेशन हैदराबाद में
चेयरमैन को चार बार कॉल कर धमकी दी गई। मामला पूरा उलझा हुआ है। धमकी देने वाले की बोली मेरठ क्षेत्र की है, लेकिन पुलिस जांच में लोकेशन हैदराबाद की निकली है। आरोपी ने अपना नाम चंद्रपाल बताया है, लेकिन सिम किसी महिला के नाम पर है।