{"_id":"60b8ad271c2ef830dd26ab11","slug":"mandi-assistant-beats-up-clerk-in-sardhana-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मंडी सहायक ने कांटे पर तैनात लिपिक को पीटा, थाने में हंगामा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मंडी सहायक ने कांटे पर तैनात लिपिक को पीटा, थाने में हंगामा, जानें पूरा मामला
Thu, 03 Jun 2021 03:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Jun 2021 03:51 PM IST
सार
सब्जी में मंडी में मंडी सहायक ने कांटे पर तैनात लिपिक की पिटाई कर डाली। इससे मंडी में अफरा-तफरी मच गई। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मंडी सहायक ने लिपिक को पीटा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सरधना क्षेत्र की सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडी सहायक ने मंडी परिसर में लगे कांटे पर तैनात लिपिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं मंडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल दोनों के बीच मामला शांत कराया।
विज्ञापन
मंडी समिति सहायक सचिन ने गौरव के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर कर्मचारी थाने पहुंचे और मंडी सहायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कर्मचारी एसडीएम अमित कुमार भारतीय से मिले। उन्होंने मंडी सहायक पर पूर्व में भी कुछ व्यापारियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। इस मामले में मंडी सचिव रमेश राणा का कहना है कि मंडी सहायक का व्यवहार ठीक नहीं है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को बताया गया है। वहीं एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन