{"_id":"5bafe755867a557f015d2f0a","slug":"man-tried-to-damaging-statue-of-ambedkar-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में फिर हुआ बवाल, नशे की हालत में शख्स ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में फिर हुआ बवाल, नशे की हालत में शख्स ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों ने मचाया उत्पात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर एक बार फिर से विवादों में आ गया है। यहां के थाना देवबंद इलाके के गांव लच्छीपुर में एक नशे में धुत शख्स ने गांव में लगी हाथियों की प्रतिमा को तोड़ दिया। साथ ही भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को भी तो़ड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
दसअसल, शुक्रवार देर शाम गुनारसी गांव का युवक पप्पू शराब पीकर हाथियों की प्रतिमा को तोड़ दिया। इस सूचना जैसे ही गांव वालों को लगी, उन्होंने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जब पुलिस मौके पहुंची तो उनके ऊपर भी पथराव किया गया। ग्रामीणों ने यहां तक की लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर डायल 100 की गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि अन्य ने भाग कर अपनी जान बचाई। इधर ग्रामीणों ने डायल 100 की गाड़ी में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा, एसडीएम रीतू चौधरी, सीओ देवबंद थानाध्यक्ष समेत भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मौके पर भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।