फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man suicide in Ganganagar Meerut, dead body found hanging in his room

मेरठ के गंगानगर में अमरोहा निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Apr 2020 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Man suicide in Ganganagar Meerut, dead body found hanging in his room
meerut police - फोटो : amar ujala

मेरठ के गंगानगर में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मोबाइल कंपनी में काम करता था। दो दिन से युवक का फोन बंद आने पर कंपनी के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां युवक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के मोबाइल फोन की भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अमरोहा के धनौरा मंडी थाना क्षेत्र के पेले गांव निवासी शशिकांत त्यागी (26) पुत्र भूदेव त्यागी गंगानगर स्थित एक मोबाइल कंपनी के ऑफिस में टेक्नीशियन का काम करता था। किराए के मकान में ही एक ऑफिस भी बना रखा था।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते युवक गंगानगर में ही रह रहा था। कंपनी के तीन अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम से शशिकांत कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। मंगलवार को अधिकारी जब ऑफिस पर पहुंचे तो अंदर से ताला बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दीवार फांद कर अंदर पहुंचे तो शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। कमरे में ही मोबाइल फोन भी रखा था। युवक के फांसी लगाने की सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर बृजेश शर्मा व एएसपी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

जांच में सामने आया है कि मरने से पहले युवक ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी की। इस मोबाइल फोन की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

एएसपी सदर देहात अखिलेश भदौरिया का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में सामने आया है युवक ने दो दिन पहले फांसी लगाकर जान दी है। जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed