फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man suicide in family dispute in baghpat case against five including his wife

बागपत: पारिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा 

Wed, 29 Jul 2020 06:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jul 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Man suicide in family dispute in baghpat case against five including his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र में बुधवार को पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने पुत्रवधु समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


टीकरी कस्बा निवासी गौरव (32) पुत्र सुरेंद्र ने अपने ही मकान की छत में लगे कुंडे में रस्सा बांध कर गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ में छापा, 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद, टीम पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। मृतक गौरव अपनी पत्नी दीपा के साथ बड़ौत में किराए का मकान लेकर रह रहा था। पति पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। मृतक मंगलवार शाम पत्नी से झगड़ा कर अपने घर टीकरी आया हुआ था। बुधवार सुबह उसका शव छत से लटका मिला।

मृतक के पिता सुरेन्द्र ने बताया कि सुसराल वाले तलाक का दबाव बना रहे थे। जिससे उसने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमे अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी दीपा, फतेहपुर चक थाना रमाला निवासी ससुर, सास, साली और मकान मालिक को बताया है।
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed