{"_id":"60e5ba248ebc3e91fa436aad","slug":"man-suicide-after-clash-with-his-father-in-lisadi-gate-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : पिता से कहासुनी के बाद दुकान पर पहुंचा युवक, पंखे से लटककर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : पिता से कहासुनी के बाद दुकान पर पहुंचा युवक, पंखे से लटककर की आत्महत्या
Wed, 07 Jul 2021 07:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
suicide meerut, meerut news,
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के किदवईनगर निवासी युवक ने पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में जाकर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। काफी तलाश करने के बाद मृतक के भतीजे ने दुकान पर जाकर देखा, तो दुकान का शटर अंदर से बंद मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शटर तोड़कर पंखे से लटके शव को निकाला और पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर किदवई नगर निवासी मोहम्मद अली पुत्र अब्दुल अजीज इलेक्ट्रिक के पार्ट्स की रिपेयर का कार्य करता है। मंगलवार तीन बजे बीमार पिता की दवा न लाने पर मामूली सी कहासुनी होने के बाद मोहम्मद अली घर से बिना बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन
काफी तलाशने के बाद बुधवार दोपहर मोहम्मद अली का भतीजा असलम आशियाना कॉलोनी स्थित मोहम्मद अली की दुकान पर पहुंचा। इस दौरान असलम को दुकान के शटर पर ताले खुले मिले तो असलम को शक हुआ मामले मामले की जानकारी असलम ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुचकर शटर उखाड़कर देखा तो मोहम्मद अली का शव पंखे से लटका था। पुलिसकर्मियों ने मोहम्मद अली का शव पंखे से उतरवा का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेजने की भेजने की तैयारी की तो, इस दौरान मोहम्मद अली के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।