फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man strangled to death due to protest against selling raw liquor, accused arrested

मेरठ: कच्ची शराब बेचने के विरोध में अधेड़ गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2020 11:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
man strangled to death due to protest against selling raw liquor, accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में कच्ची शराब बेचने का विरोध करने पर शराब बिक्रेता ने अधेड़ की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मवी निवासी तुषार उर्फ गोलू पुत्र बाबू रामपाल गांव में कच्ची शराब बेचता है। आसपास के गांवों के लोग भी उससे शराब खरीदते हैं और अक्सर हुड़दंग मचाते हैं। मजदूरी करने वाले पड़ोसी रामपाल (47) पुत्र सुमरू सिंह तुषार से कई बार शराब बेचने का विरोध करता आ रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार रात रामपाल घर के आंगन में तो अन्य परिजन अंदर सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे तुषार उसके पास पहुंचा और उसे झांसे में लेकर जितेंद्र के ईख के खेत में ले गया। इसके बाद गला घाेंटकर रामपाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह रामपाल का बेटा संदीप पशुओं को चारा डालने उठा तो पिता को चारपाई पर नहीं देख ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। काफी देर बाद जितेंद्र के खेत में रामपाल का शव मिला। पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामपाल की पत्नी सुनीता, पांच बेटों और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। 

हत्यारोपी के घेर से 400 लीटर कच्ची शराब बरामद
रामपाल की हत्या की खबर जब उसकी पत्नी सुनीता को लगी तो उसने तुषार उर्फ गोलू पर हत्या का आरोप लगाया। ग्रामीण आरोपी के घर और घेर में पहुंचे तो वहां ताला लगा देखा। पुलिस ने घेर का ताला तोड़कर तलाशी ली तो मौके पर कच्ची शराब की 400 थैलियां बरामद हुईं।

जुलाई में हुई थी महिला की हत्या 
एक जुलाई को मवी निवासी सत्यवती (80) ने गांव के एक युवक द्वारा शराब पीकर गालीगलौज करने का विरोध किया था। इसके बाद आरोपी रंजीत उर्फ कालू ने लाठी-डंडों से हमला कर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed