फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead in parikshitgarh Meerut during

यूपी: जिला पंचायत उपचुनाव में प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 06 Jul 2019 06:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jul 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
man shot dead in parikshitgarh Meerut during
हत्या के बाद हंगामा करते लोग व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे परिक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में जिला पंचायत के उपचुनाव के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने ग्राम बली के प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या से ग्रामीणों में रोष फैल गया। दोनों गुटों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर पथराव फायरिंग हुई। एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला पंचायत के वार्ड 34 के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा ने ग्राम बली के प्रधान कालूराम के पुत्र की गोली मारकर ऐलानिया हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर जहां आरोपी फरार हो गया वहीं युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि दोनों के बीच बूथ कैपचरिंग को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने युवक को गोली मार दी। वहीं युवक की हत्या से ग्रामीण में आक्रोश फैल गया।

भारी संख्या में लोग गांव में इक्कठा हो गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पथराव व फायरिंग भी हुई। एसपी देहात अविनाश पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed