फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead in meerut while he was returning home

मेरठ में दौराला हाईवे पर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, लूट का अंदेशा

Tue, 09 Feb 2021 01:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Feb 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
man shot dead in meerut while he was returning home
man shot dead - फोटो : amar ujala
मेरठ के दौराला में एनएच-58 हाईवे पर सोमवार रात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। जानकारी लगने पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काॅम्बिंग की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी शाहनवाज (29)  पुत्र ग्यासुददीन जली कोठी में बैंडबाजे वालों की ड्रेस बनाने का काम करता था। मंगलवार देर रात शाहनवाज बाइक से मेरठ से अपने घर लौट रहा था। एनएच-58 हाइवे पर आईएचएम ( इंस्टिट्यूट होटल मैनेजमेंट के सामने शाहनवाज को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी लगने पर सीओ दौराला संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर दौराला किरण पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की और फिर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।  पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में लूट के विरोध में हत्या करना सामने आया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दौराला का कहना है कि शाहनवाज के शव के पास ही उसकी बाइक पड़ी मिली। सीने में गोली लगी है । पुलिस सभी बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शाहनवाज के परिजनों को भी सूचना दे दी, जिस पर वह भी पहुंच गए हैं।


परिजनों से भी जानकारी ली जा रही कि शाहनवाज के किसी से कोई दुश्मनी थी या कोई अन्य कारण हो सकता है। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed