{"_id":"602192578ebc3e70040e68cb","slug":"man-shot-dead-in-meerut-while-he-was-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दौराला हाईवे पर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, लूट का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दौराला हाईवे पर बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, लूट का अंदेशा
Tue, 09 Feb 2021 01:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
man shot dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के दौराला में एनएच-58 हाईवे पर सोमवार रात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। जानकारी लगने पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काॅम्बिंग की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
दौराला क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी शाहनवाज (29) पुत्र ग्यासुददीन जली कोठी में बैंडबाजे वालों की ड्रेस बनाने का काम करता था। मंगलवार देर रात शाहनवाज बाइक से मेरठ से अपने घर लौट रहा था। एनएच-58 हाइवे पर आईएचएम ( इंस्टिट्यूट होटल मैनेजमेंट के सामने शाहनवाज को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई।
इसकी जानकारी लगने पर सीओ दौराला संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर दौराला किरण पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की और फिर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में लूट के विरोध में हत्या करना सामने आया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ दौराला का कहना है कि शाहनवाज के शव के पास ही उसकी बाइक पड़ी मिली। सीने में गोली लगी है । पुलिस सभी बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शाहनवाज के परिजनों को भी सूचना दे दी, जिस पर वह भी पहुंच गए हैं।
परिजनों से भी जानकारी ली जा रही कि शाहनवाज के किसी से कोई दुश्मनी थी या कोई अन्य कारण हो सकता है। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/