{"_id":"5e9c6a3d8ebc3e78b86428cd","slug":"man-shot-dead-in-meerut-dead-body-founf-in-a-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या, गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या, गेहूं के खेत में पड़ा मिला शव
Sun, 19 Apr 2020 08:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Apr 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
मेरठ से सटे सरधना में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव काॅलोनी के बाहरी छोर पर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सरधना के अमन काॅलोनी निवासी एक युवक का गोली लगा शव काॅलोनी के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक की पहचान अंकुल कुमार पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। युवक कुछ ही दिन पूर्व एक मुकदमे के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन