फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man shot dead in Baghpat another injured, police Force deployed

बागपत: एक युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

Thu, 06 Jun 2019 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jun 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Man shot dead in Baghpat another injured, police Force deployed
गांव में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात तीन युवकों ने मकान के सामने खड़े गांव के ही दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से घायल एक युवक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव में तनाव की  स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


बड़ौत के ग्राम बावली में बुधवार रात करीब पौने ग्यारह बजे प्रवीण पुत्र बाला और सचिन पुत्र सुभाष अपने घर के बाहर खड़े होकर वार्ता कर रहे थे। तभी सौरभ और आदित्य समेत गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक दोनों युवकों पर गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले दो युवकों सौरभ और आदित्य को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने डायल 100 को वारदात की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को बड़ौत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार प्रवीण के सीने में गोली लगी थी, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलने पर एसपी शैलेष कुमार पांडे समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस के अनुसार मृतक प्रवीण की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। मृतक के पिता ने बावली के ही आदित्य, सौरभ और हवा सिंह समेत पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदित्य एक लाख के इनामी रहे बदमाश अजीत हप्पू गैंग का सदस्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed