यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने किसान को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, आरोपी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में रविवार को एक सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां परतापुर थानाक्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
परतापुर थानाक्षेत्र के गांव गेझा में 31 वर्षीय किसान अमित पुत्र ओमपाल रविवार को सुबह के समय घर से अपने खेतों पर काम करने के लिए निकला था। यहां वह अपने खेत में कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और किसान की कनपटी से सटाकर पिस्टल और तमंचे से गोलियां बरसा दीं। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से आधा दर्जन से भी ज्यादा खोखे बरामद किए हैं। वहीं एक कारतूस भी पुलिस को मौके से मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सील कर जांच में जुटी हुई है।
वहीं पुलिस अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं पुलिस के मुताबिक रंजिशन हत्या होना बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/