बिजनौर: घेर में सो रहे अधेड़ की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के स्यौहारा में अपने घर से सौ मीटर दूर अहाते में सो रहे अधेड़ उम्र के शख्स पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जाग होने पर आरोपी हमलावर व्यक्ति को मरणासन्न अवस्था में छोड़ गए। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम मुकरपुरी निवासी वहाजुद्दीन 55 वर्ष रात्रि में अपने घेर में सो रहा था। रात्रि दो बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घायल वहाजुद्दीन किसी तरह शोर मचाते हुए अपने घर आया। शोर मचाते हुए वह घर के बाहर पड़ी चारपाई पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
व्यक्ति की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष उदयप्रदात सिंह ने बताया कि मृतक के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बड़े बेटे नई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या किस वजह से हुई इसके कारणों का पुलिस पता लगा रही है। शीघ्र ही हत्यारोपियों का पता लगाया जाएगा।