बागपत: दो सौ रुपये के लिए भाई की बेरहमी से हत्या, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रह्लादपुर गांव में सुंदर की हत्या 200 रुपये के लेन-देन को लेकर की गई थी। पुलिस ने मृतक के दो मौसेरे भाइयों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बल्लम बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार रात खट्टा प्रह्लादपुर गांव में सुंदर की बल्लम से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई श्याम कुमार ने मौसेरे भाई विपिन व नितिन पुत्र चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपियों को खट्टा प्रह्लादपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर घर के पास बने भूसे के बोंगे से घटना में प्रयुक्त बल्लम बरामद की।
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि रविवार की रात मृतक सुंदर व विपिन में मजदूरी के 200 रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। दोनों मौसेरे भाई हैं। विपिन का छोटा भाई नितिन घर से बल्लम लेकर आया और विपिन ने बल्लम से गोदकर सुंदर की हत्या कर दी थी।
खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी सोहन पाल का 18 वर्षीय बेटा सुंदर भट्ठे पर मजदूरी करता था। मृतक के भाई श्याम ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे के लगभग सुंदर घर के पास बैठा था, तभी उसकी मौसी का बेटा विपिन भी आ गया। मोबाइल के रुपये के लेन-देन और मजदूरी के हिसाब को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों को घर भेजा।
कुछ देर बाद विनीत अपने भाई के साथ उनके घर पहुंचा और बल्लम से कई प्रहार कर सुंदर को घायल कर दिया। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पिलाना पीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया।