{"_id":"5e8b2ba08ebc3e76840fc43e","slug":"man-murder-revealed-after-sheep-herd-reached-home-on-their-own-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर: दिन भर जंगल में चरने के बाद जब खुद ही घर पहुंच गईं भेड़ें, तो चरवाहे की हत्या का हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर: दिन भर जंगल में चरने के बाद जब खुद ही घर पहुंच गईं भेड़ें, तो चरवाहे की हत्या का हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Apr 2020 06:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
sheep
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ देहात क्षेत्र में रविवार को जंगल में भेड़ चराने गए एक व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। शव जंगल में मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं दिन भर चरने के बाद जब भेड़ें खुद ही घर पहुंच गई तब जाकर परिजनों को हत्या के बारे में जानकारी लगी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फलावदा थानाक्षेत्र के गांव बातनोर निवासी 45 वर्षीय सुंदर भेड़ पालने का काम करता है। भेड़ों को जंगलों में चराकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार सुबह सुंदर भेड़ों को लेकर जंगल में चला गया। सुंदर के भाई मदन ने बताया शाम के समय भेड़ घर पहुंच गई, जबकि सुंदर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों ने सुंदर को तलाश किया तो निहोरी के जंगल में बंद पड़े रजबहे में सुंदर का शव पड़ा मिला। उसके गले पर गंभीर घाव थे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर का कहना है कि फारेंसिक टीम बुलाई गई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि शव कई घंटे से पड़ा हुआ था। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक की मौत कैसे हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।