{"_id":"630465e6986cbe0329389b91","slug":"man-murder-by-behading-head-in-meerut-on-the-second-day-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में ताबड़तोड़ हत्याएं, रिटायर्ड दरोगा की युवक ने फावड़े से काटकर की हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में ताबड़तोड़ हत्याएं, रिटायर्ड दरोगा की युवक ने फावड़े से काटकर की हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने
Tue, 23 Aug 2022 11:00 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:00 AM IST
सार
मेरठ में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां मंगलवार को भी एक युवक ने अपने ही मौसा की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
थाने में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के किठौर में मंगलवार को फिर से हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
किठौर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां में रिश्तेदारी में आए रिटायर्ड दरोगा की युवक ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारा खुद चौकी पहुंचा और थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक दरोगा के दामाद ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दो दिन में 10 मौत से सहम उठे जिले के लोग, एक ही परिवार के छह लोगों की गई जान, हर तरफ मचा कोहराम
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड दरोगा थाना दनकौर के भट्टा पारसौल निवासी श्योराज (70) पुत्र प्रसादी अपने भतीजे प्रदीप की सुसराल थाना किठौर के गांव हसनपुर कलां में महेंद्र के घर गया था। बताया गया कि श्योराज का यहां रहने वाले युवक अंकुश से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था।
देर रात श्योराज घर मे सोए हुए थे। इसी दौरान अंकुश ने श्योराज पर फावड़े से वार कर दिया, जिसमें रिटायर्ड दरोगा श्योराज की मौत हो गई। हत्या कर हत्यारा स्वयं माछरा चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।