फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man murder after BSP leader Gopi Pariya murder in Meerut shobhapur, communal tension

बसपा नेता गोपी पारिया की हत्या के बदले हत्या, ईंट से कुचला फिर जलाया शव, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 25 Mar 2019 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Mar 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
man murder after BSP leader Gopi Pariya murder in Meerut shobhapur, communal tension
मोनू गुर्जर- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शोभापुर-कंकरखेड़ा के चर्चित अनुसूचित-गुर्जर संघर्ष में गोपी पारिया की हत्या के बदले एक और हत्या हो गई। शनिवार को दायमपुर के पास मिले युवक के शव की रविवार को मोनू गुर्जर (25) पुत्र मांगेराम निवासी शोभापुर के रूप में शिनाख्त होने पर फिर से जातीय तनाव की स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन


मोनू बसपा नेता गोपी पारिया की हत्या के आरोप में जेल में बंद सपा नेता मनोज गुर्जर का भतीजा था। मोनू की हत्या अपहरण के बाद निर्दयता से की गई। पहचान छिपाने के लिए शव जला दिया गया था। शोभापुर में चार अप्रैल 2018 को गोपी की ऐलान के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में शोभापुर निवासी मनोज गुर्जर, आशीष गुर्जर, कपिल और गिरधारी को जेल भेजा था। मनोज अभी जेल में बंद है। 

विज्ञापन

वहीं आशीष गुर्जर की जेल से छूटने के बाद 15 दिसंबर 2018 को हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद जातीय तनाव होने पर गांव में आरएएफ तैनात करनी पड़ी थी। पुलिस के अनुसार मोनू गुर्जर गांव में ही खेती करता था। 20 मार्च को गांव का ही अनुसूचित जाति का ईशू पुत्र जैनेश्वर उसे घर से बुलाकर ले गया था।

इसके बाद एक पूर्व पार्षद के यहां शराब पिलाई। उसके बाद ईशू तो शाम को लौट आया, लेकिन मोनू की हत्या कर दी गई। एसएसपी नितिन तिवारी के अनुसार चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, गांव और आसपास के इलाके में अर्द्धसैनिक बल और पीएसी तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed