{"_id":"5f6c970c504ff803e604cf78","slug":"man-misdeed-with-a-girl-after-kidnapped-her-from-home-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: युवती को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: युवती को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 24 Sep 2020 06:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नकुड़ थानाक्षेत्र में मामा के घर आए एक युवक ने रात्रि में घर में सो रही युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने यह आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस में अपने मामा के यहां आया एक युवक बुधवार की देर रात्रि में उनके घर में घुस आया और घर में सो रही उसकी पुत्री का मुंह दबाकर उठा ले गया।
आरोप है कि आरोपी ने उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। गुरुवार को सुबह परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाल किरणपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित पुत्र प्रीतम निवासी गांव काजीपुरा, थाना रामपुर मनिहारान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/