यूपी: हांफता हुआ थाने पहुंचा दिल्ली से अपहृत प्रॉपर्टी डीलर, पुलिस को बताई दोस्तों की खौफनाक कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार समसपुर खालसा दिल्ली निवासी बृजेश सिंह प्रापर्टी डीलर है। उसने बताया कि शनिवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर घर से बुलाया। उसने गांव के बाहर उसे जरूरी काम से सोनीपत जाने की जानकारी देकर कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे सोनीपत ले गए और वहां घूमाते रहे।
इस पर पीड़ित ने पैर से कार का शीशा तोड़ दिया और कूदकर फरार होने का प्रयास किया। इसके चलते आरोपियों ने उसे दबोच लिया और तमंचों की बटों से उसकी जमकर पिटाई की। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर गोली मारने का प्रयास किया। बताया कि गोली मिस होने से उसकी जान बच गई। जिससे वह आरोपियों के चंगुल से निकल भागा।
आरोपियों ने उसका पीछा किया। लेकिन वह जंगल से होता हुआ हाईवे स्थित सकौती गांव के पास जा पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। हालांकि तब तक आरोपी कार लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जंगल में कांबिंग की परंतु उनका सुराग नहीं लग सका है। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। खुलासे के बाद ही घटना सच्चाई पता चल सकेगी।