{"_id":"5ecb86f06584b05929161d8e","slug":"man-injured-in-a-gunshot-one-boy-doed-and-another-injured-in-a-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: घर जा रहे शख्स को मारी गोली, डीसीएम ने स्कूटर सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: घर जा रहे शख्स को मारी गोली, डीसीएम ने स्कूटर सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत
Mon, 25 May 2020 02:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 May 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स को पैर में गोली मार दी। वहीं रतनपुर थानाक्षेत्र में स्कूटर सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फुगाना थानाक्षेत्र में शख्स को गोली मारने के मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फुगाना थाने के गांव खेड़ी गनी में देर रात के समय ग्रामीण बृहसपाल 48 पुत्र अतर सिंह बाहर से घर जा रहा था। घर के पास किसी व्यक्ति ने पीछे से उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से घायल बृहसपाल को शामली निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
सोमवार को रतनपुरी के गांव कैलाशनगर में स्कूटर सवार दो युवकों को अज्ञात डीसीएम ने कुचल दिया। एक युवक मनोज पुत्र वेदपाल 35 वर्ष निवासी गांव जंधेड़ी थाना सिखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक दिनेश पुत्र जोगेंद्र गंभीर घायल हुआ है। डीसीएम चालक फरार ही गया।
विज्ञापन
मृतक युवक मनोज अपने साथी दिनेश के साथ स्कूटर पर अपनी ससुराल रतनपुरी निवासी रामबीर पुत्र सम्पत के घर आया था। दोनों युवक स्कूटर से वापिस अपने गांव जंधेड़ी जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।