फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man injured after two parties fight over molestation of a girl in Meerut

मेरठ: छत पर खड़ी युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से हमला, पथराव व फायरिंग, एक घायल

Tue, 07 Apr 2020 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
man injured after two parties fight over molestation of a girl in Meerut
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घर की छत पर खड़ी युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। वहीं फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लग गई। वहीं पथराव के दौरान दो माह के बच्चे को भी मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी युवकों के घर पहुंचकर एक स्कूटी को जब्त किया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक युवती को इशारे करने लगा युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील कमेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने आरोपी के घर शिकायत करने की बात कही। जिसके बाद युवती ने गाली- गलौज कर दी। इस  दौरान युवती का पिता भी छत पर आ गया। जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। छत से ही आरोपियों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। 

बाद में आरोपी पक्ष के लोग घर मे घुस गए और मारपीट कर दी। युवती और उसके परिजनों के साथ बुरी तरह से मारपीट की। मारपीट व पथराव की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी को जब्त कर लिया है।


ईंट से घायल हुआ 2 माह का बच्चा भी युवती के परिवार का ही है,वह चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी ईंट लगने से बच्चा घायल हो गया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed