फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man gave triple talaq to his wife in Meerut people tied him

यूपी: तीन तलाक दिया तो चारपाई से बांधा पति, कई घंटे जमकर बखेड़ा, मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Aug 2019 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Aug 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
man gave triple talaq to his wife in Meerut people tied him
तीन तलाक दिया तो चारपाई से बांधा पति - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट में एक युवक ने शुक्रवार शाम को जमकर उत्पात मचाया। पहले अपनी पत्नी को जमकर पीटा। सास विरोध जताने पहुंची तो उसके साथ भी हाथापाई कर दी। फिर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला यहीं नहीं रुका। उसने आसपास के लोगों पर पथराव कर दिया। इसके बाद लोगों ने उसे चारपाई पर बैठाकर उसके हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अहमदनगर निवासी सलमुद्दीन ने ढाई साल पहले बेटियों हुस्ना और गुलफ्शा की शादी रिजवान और फरमान से की थी। आरोप है कि रिजवान शादी के बाद से पत्नी की पिटाई करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को उसने फिर से पत्नी को पीटा तो उसने अपनी मां आमना से शिकायत कर दी। कुछ देर बाद ही आमना बेटी की ससुराल जा पहुंची। यहां बेटी के शरीर पर चोट के निशान देख मां ने इसका विरोध जताया तो रिजवान ने सास को भी पीट दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: चार साल से सूनी थी भाई की कलाई, रक्षाबंधन पर कोर्ट ने बंधवाई राखी

काफी देर हंगामा होता रहा। इस बीच किसी तरह निकली आमना ने रिश्तेदारों को बुला लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। तभी रिजवान ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे नाराज मायके वाले दोनों बेटियों को ससुराल से लेकर सीधे लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और तहरीर दे दी। 

बताया कि घटना के बाद रिजवान ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने आसपड़ोस के लोगों से भी गालीगलौज शुरू कर दी। उन पर पथराव कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर हाथ-पैर बांध दिये। सूचना पर यूपी 100 पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। तब तक आमना भी तहरीर दे चुकी थी। 

सहारनपुर: विद्युत तार टूटकर गिरने से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों का हंगामा, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

इंस्पेक्टर नजीर अली खां ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन तलाक की बात सही साबित होती है तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed