यूपी: डेयरी में फांसी पर लटका मिला व्यक्ति का शव, दो युवकों ने जहर खाकर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शनिवार सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पहली मौत भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव अब्दुलपुर में हुई। यहां ग्राम निवासी 50 वर्षीय रामराज का शव डेयरी परिसर में फांसी पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार बहसूमा निवासी सुभाष पुत्र तेजराम भावनपुर में डेयरी मालिक प्रदीप के यहां चौकीदार की नौकरी करते थे।
शुक्रवार को वह डेयरी पर ही मौजूद थे। शनिवार को डेयरी मालिक जब डेयरी पर पहुंचा तो कमरे की लाइट ऑन थी और सुभाष का शव पंखे से लटका हुआ था। डेयरी संचालक ने पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना इंचार्ज संजय कुमार के अनुसार मृतक की बेटी व दामाद ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने फोन पर बात हुई थी जिसमें सुभाष ने दो लोगों द्वारा उन्हें हत्या की धमकी देने की बात कही थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
दूसरी ओर क्षेत्र के ही ग्राम राली चौहान निवासी 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि शुक्रवार को युवक घर पर ही था यहां दोपहर में जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। यहां एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीसरा मामला फलावदा थाना क्षेत्र का है। यहां बतनोर मार्ग पर कस्बा निवासी 24 वर्षीय टिंकू पुत्र अमन ने खेत पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।