फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man found hanged in a dairy, two boys suicide eating poison in Meerut

यूपी: डेयरी में फांसी पर लटका मिला व्यक्ति का शव, दो युवकों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Sat, 22 Jun 2019 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jun 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
man found hanged in a dairy, two boys suicide eating poison in Meerut
डेयरी से व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शनिवार सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पहली मौत भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव अब्दुलपुर में हुई। यहां ग्राम निवासी 50 वर्षीय रामराज का शव डेयरी परिसर में फांसी पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार बहसूमा निवासी सुभाष पुत्र तेजराम भावनपुर में डेयरी मालिक प्रदीप के यहां चौकीदार की नौकरी करते थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को वह डेयरी पर ही मौजूद थे। शनिवार को डेयरी मालिक जब डेयरी पर पहुंचा तो कमरे की लाइट ऑन थी और सुभाष का शव पंखे से लटका हुआ था। डेयरी संचालक ने पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इंचार्ज संजय कुमार के अनुसार मृतक की बेटी व दामाद ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने फोन पर बात हुई थी जिसमें सुभाष ने दो लोगों द्वारा उन्हें हत्या की धमकी देने की बात कही थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

दूसरी ओर क्षेत्र के ही ग्राम राली चौहान निवासी 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि शुक्रवार को युवक घर पर ही था यहां  दोपहर में जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। यहां एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

तीसरा मामला फलावदा थाना क्षेत्र का है। यहां बतनोर मार्ग पर कस्बा निवासी 24 वर्षीय टिंकू पुत्र अमन ने खेत पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed