{"_id":"604ba9c60a004006d21201b3","slug":"man-fakely-married-with-a-manglamukhi-case-disclosed-after-five-months-of-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लड़की के बजाय मंगलामुखी से शादी कराने का आरोप, पांच माह बाद खुला राज, थाने पर दोनों पक्षों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लड़की के बजाय मंगलामुखी से शादी कराने का आरोप, पांच माह बाद खुला राज, थाने पर दोनों पक्षों का हंगामा
Fri, 12 Mar 2021 11:19 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, खतौली
संवाद न्यूज एजेंसी, खतौली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खतौली कस्बे के बालकराम मोहल्ला निवासी एक युवक की पांच माह पहले धोखे से एक मंगलामुखी से शादी करा दी गई। यह मामला तब खुला जब मंगलामुखी बनी विवाहिता ने पुलिस को बंधक बनाने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब पूछताछ की तो पीड़ित परिजनों ने सारा मामला बताया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। काफी देर चले ड्रामे के बाद कथित मंगलामुखी के परिजन उसे अपने साथ ले गए।
बालकराम निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके भतीजे की शादी बिद्दीवाडा निवासी एक महिला ने सहारनपुर में कराई थी। उनका भतीजा अक्सर परेशान रहता था, पूछने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। उनका भतीजा फरीदाबाद में नौकरी करता है, जब उसकी पत्नी ने फरीदाबाद ले जाने का दबाव बनाया तो सारा माजरा सामने आया।
उनके भतीजे ने बताया कि जिससे उसकी शादी कराई गई है, वह लड़की नहीं बल्कि एक मंगलामुखी है। आरोप है कि सच्चाई पता चलने के बाद से विवाहिता बनी मंगलामुखी ने लड़के को धमकी दी है कि यदि किसी को कोई भी बात बताई तो वह जहर खाकर पूरे परिवार को फंसा देगी। जिस कारण वह चुप था।
विज्ञापन
मामले का पता परिवार को चलने पर विवाहिता बनी मंगलामुखी ने पुलिस को बंधक बनाने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वही विवाहिता के परिजनों को भी सूचना दी गई। विवाहिता के परिजन भी थाने पहुंच गए। काफी देर चले हंगामें के बाद विवाहिता के परिजन उसे अपने साथ ले गए।
इस दौरान थाने में काफी भीड़ जमा हो गई थी। युवक पक्ष ने युवती पक्ष से तलाक दिए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि पति पत्नी का विवाद था। बिना डॉक्टरी के कुछ नहीं कहा जा सकता। लड़की अपने माता पिता के साथ घर चली गई। थाने में कोई तहरीर आदि नहीं दी गई।